Best Tyre for Hero Splendor Plus

भारतीय बाजार में Hero Spelnder Plus सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाली बाइक है, साल 2004 से लेकर 2024 तक इस बाइक के कई सारे वेरिएंट हीरो ने लांच किए है। इसकी बढ़िया माइलेज, शानदार लुक, लो मेंटेनेस कॉस्ट के साथ आरामदायक राइड के बलबूते ये दुनिया की सबसे ज़्यादा बिकने बाली बाइक है। इस बाइक की स्मूथ राइड और अच्छे माइलेज के लिए अच्छे टायर का चयन करना भी बहुत जरूरी है। इसीलिए इस आर्टिकल में हम आपको Hero Splendor Plus के लिए सबसे अच्छे टायर्स की जानकारी देंगें (Best Tyre for Hero Splendor Plus) जो आपको बढ़िया ग्रिप, माइलेज, और लंबा टायर लाइफ दे सके।
Hero Splendor Plus Verient and Tyre Size:
हीरो की स्प्लेंडर प्लस बाइक के कई सारे वेरिएंट आते है, इन बाइक्स में टायर के साइज भी अलग-अलग होते है इसलिए बाइक के टायर लेने से पहले आपको अपनी बाइक के टायर का साइज पता होना जरूरी है, ताकि आप सही टायर खरीद सके। नीचे हम Hero Splendor Plus के सभी वेरिएंट में प्रयोग होने वाले टायर्स की साइज शेयर कर रहे है।
Splendor Plus Variant(s) | Front & Rear Tyre Size |
---|---|
Pro Drum Self Cast- SE | 2 18 & 2 18 |
iSmart | 80 18 & 80 18 |
Kick with Alloy Wheel BS6 | 80 18 & 80 18 |
NXG Kick Spoke | 2 18 & 2 18 |
Self with Alloy Wheel and i3S BS6 | 80 18 & 80 18 |
NXG Kick Alloy | 2 18 & 2 18 |
Kick Alloy | 80 18 & 80 18 |
Pro Classic | 2 18 & 2 18 |
Self with Alloy Wheel BS6 | 80 18 & 80 18 |
Self Alloy | 80 18 & 80 18 |
Kick Spoke | 2 18 & 2 18 |
NXG Self Alloy | 2 18 & 2 18 |
NXG Self Spoke | 2 18 & 2 18 |
IBS i3S | 80 18 & 80 18 |
i3s | 80 18 & 80 18 |
Best Tyre for Hero Splendor Plus
MRF Zapper FS:
MRF भारतीय टायर बाजार में एक जाना-माना नाम है। MRF Zapper FS विशेष रूप से कम्यूटर बाइक्स के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो शहर और हाईवे दोनों के लिए उपयुक्त है। यह टायर आपकी Hero Spelnder Plus बाइक के लिए बिल्कल सही है। ये टायर आपको बहतर ग्रिप और बैलेंस बना कर देने में सक्षम है। MRF Zapper FS उन राइडर्स के लिए उपयुक्त है, जो दैनिक उपयोग के साथ-साथ हाईवे पर भी बेहतर ग्रिप चाहते हैं।

विशेषताएँ: इसकी ग्रिप और स्थायित्व इसे लंबी दूरी की यात्रा के लिए परफेक्ट बनाते हैं।
परफॉर्मेंस: बेहतर ग्रिप के कारण यह कठिन रास्तों पर भी अच्छा प्रदर्शन करता है।
कीमत: ₹1,200 – ₹1,500 प्रति टायर
माइलेज: अच्छे ट्रैक्शन के कारण यह माइलेज को प्रभावित किए बिना लंबी दूरी तक चलता है।
TVS Eurogrip:
TVS Eurogrip Dragon एक बजट-फ्रेंडली विकल्प है जो Hero Splendor Plus पर बढ़िया प्रदर्शन करता है। यह टायर उन राइडर्स के लिए उपयुक्त है जो साधारण सड़कों पर यात्रा करते हैं। TVS Eurogrip Dragon अपनी किफायती कीमत के कारण रोज़ाना की सवारी के लिए बेहतरीन विकल्प है।

विशेषताएँ: इसका सिंपल डिजाइन और टिकाऊ मटेरियल इसे लंबा चलने वाला बनाते हैं।
परफॉर्मेंस: सामान्य सड़कों पर इसकी परफॉर्मेंस अच्छी रहती है।
कीमत: ₹900 – ₹1,400 प्रति टायर
माइलेज: इसकी कम रोलिंग रेसिस्टेंस इसे माइलेज में सुधार करने में मदद करता है।
CEAT Gripp X3:
CEAT Gripp X3 का डिज़ाइन ऐसा है कि यह हर तरह के मौसम में अपनी पकड़ बनाए रखता है। इसका विशेष पैटर्न बाइक को सड़क पर मजबूत पकड़ प्रदान करता है। याने कि CEAT Gripp X3 टायर खराब सड़कों और बारिश में इस्तमाल करने के बहुत ही बढ़िया ऑप्शन है, और अपनी बेहतर पकड़ के कारण यह बाइक को स्लिप होने से बचाता है।

विशेषताएँ: इसकी एक्स्ट्रा ट्रैक्शन और टिकाऊ मटेरियल इसे लंबा चलने वाला टायर बनाते हैं।
परफॉर्मेंस: CEAT Gripp X3 खासकर उन राइडर्स के लिए बना है जो खराब सड़कों पर ज्यादा यात्रा करते हैं।
कीमत: ₹1300 – ₹1,800 प्रति टायर
माइलेज: अच्छे ग्रिप के साथ यह माइलेज में भी सुधार करता है।
Michelin City Pro:
यदि आप अपनी बाइक के लिए प्रीमियम टायर्स लेना चाहते है तो आपको Michelin का City Pro मॉडल लेना चाहिए। यह आपकी Hero Splendor Plus बाइक के लिए सभी प्रीमियम फ़ीचर्स देता है, याने कि आपको इन टायर्स में अच्छी पकड़, कम्फर्टेबल राइडिंग, सभी मौसम में बढ़िया ग्रिप, इसके साथ ही माइलेज के लिए यह टायर्स आपको बेस्ट रिजल्ट देने वाले है। यह खासकर उन राइडर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो आराम और माइलेज दोनों चाहते हैं।

विशेषताएँ: इसका उन्नत रबर कंपाउंड और पैटर्न राइड को अधिक स्मूद बनाते हैं।
परफॉर्मेंस: इसके ट्रैक्शन और बाउंस रेसिस्टेंस के कारण यह टायर कम्फर्टेबल राइडिंग अनुभव प्रदान करता है।
कीमत: ₹1,500 – ₹2,000 प्रति टायर
माइलेज: बेहतर रबर कंपाउंड होने के कारण यह माइलेज में सुधार करता है और लंबी दूरी तक चलता है।