Electric BikeScooters

EV सेगमेंट में आया बड़ा उलटफेर! TVS ने ओला और बजाज को पछाड़ते हुए बना नंबर 1

भारत में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मार्केट तेजी से बढ़ रहा है, और इसके साथ ही इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियों के बीच कॉम्पीटिशन भी बढ़ रहा है। हाल ही में अप्रैल महीने की इलेक्ट्रिक व्हीकल सेल्स रिपोर्ट आई है जिसमे अब तक ओला इलेक्ट्रिक EV सेगमेंट की लीडर मानी जा रही थी लेकिन अब अप्रैल महीने में TVS ने ओला और बजाज को पछाड़ते हुए पहले स्थान प्राप्त कर लिया है।

TVS ने बीते महीने 91,791 यूनिट्स EV टू-व्हीलर्स की बेच कर सबसे अधिक इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बेचने वाली कंपनी बन गई है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में करीब 40% ज्यादा है, जो दर्शाता है कि कंपनी ने बाजार में न सिर्फ अपनी पकड़ मजबूत की है, बल्कि ग्राहकों का विश्वास भी हासिल किया है।

OLA की पकड़ हुई ढीली

अभी कुछ ही महीने पहले तक EV मार्केट में 50% से अधिक हिस्सेदारी के साथ राज करने वाली ओला इलेक्ट्रिक अब लगातार फिसलती जा रही है। इस बार अप्रैल में कंपनी की हिस्सेदारी घटकर सिर्फ 21% रह गई है। और इसने दूसरा स्थान पर हासिल किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ola की यह गिरावट इस बात की ओर इशारा करती है कि ग्राहकों के अनुभव, सर्विस क्वालिटी और डीलरशिप नेटवर्क जैसे पहलुओं पर ओला को अब गंभीरता से काम करने की जरूरत है।

आपको बता दें कि अप्रैल 2025 में ओला की कुल बिक्री 19,709 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के मुकाबले 42% कम है। लगातार तीसरे महीने टॉप 1 की रेस से बाहर रहने के बाद, अब ओला की स्थिति पहले जैसी मजबूत नहीं रह गई है। जिसका मुख्य कारण आफ्टर सेल्स सर्विस अच्छी ना देना बताया जा रहा है।

TVS ने लगाई बड़ी छलांग

TVS की अप्रैल में हुई कुल बिक्री में से 19,736 यूनिट्स सिर्फ इलेक्ट्रिक सेगमेंट की रहीं, जिनमें से 1,534 यूनिट्स अकेले 30 अप्रैल यानी अक्षय तृतीया के दिन बिकीं। यह दिन कंपनी के लिए रिकॉर्ड-ब्रेकिंग साबित हुआ। TVS की मार्केट हिस्सेदारी अब बढ़कर 22% के आसपास पहुंच गई है, जो इसे सीधे ओला से ऊपर लाकर खड़ा कर देती है।

बजाज चेतक का तीसरा स्थान

इस रेस में बजाज ऑटो ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, लेकिन इस बार यह तीसरे स्थान पर रहा। कंपनी ने अप्रैल में 19,001 यूनिट्स चेतक स्कूटर बेचे, जो साल दर साल 151% की तेज़ बढ़ोतरी है। हालांकि आखिरी दिनों में ग्राहकों की खरीद में थोड़ी सुस्ती देखने को मिली, जिसकी वजह हाल ही में लॉन्च हुई कंपनी की नई पेशकश Chetak 3503 मानी जा रही है।

इस नए मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.10 लाख रखी गई है और यह एक बार चार्ज करने पर 155 किमी की रेंज देती है। माना जा रहा है कि कई ग्राहक इस स्कूटर के बाजार में उपलब्ध होने का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 2025 Royal Enfield Hunter 350: अब और भी आरामदायक और स्मार्ट बन चुकी है ये बाइक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button