News

Check Bike Challan Online: अगर ट्रैफिक कैमरे से कट गया है चालान, तो घर बैठे ऐसे करें चेक

अक्सर यह देखा जाता है कि लोग ट्रैफिक उल्लंघन के बारे में अनजान रहते हैं और बाद में उन्हें भारी जुर्माना भरना पड़ता है। कभी स्पीड लिमिट पार कर दी, तो कभी हेलमेट न पहनने की वजह से जुर्माना हो जाता है। आज कल नवीनतम तकनीक के माध्यम से ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले चालकों पर कैमरे की मदद से ऑनलाइन चालान हो जाता है तो यदि आपका भी चालान कट गया है तो इसे पता करने के लिए आपको क्या करना होगा इस बारे में हम विस्तार से चर्चा करने वाले है। तो चलिए जानते है कि बाइक पर चालान कैसे चेक करें और उसे ऑनलाइन कैसे भरें।

आजकल इंटरनेट के जरिए बाइक पर लगे चलान को चेक भी किया जा सकता है और चालान का भुगतान भी ऑनलाइन किया जा सकता है, चाहे आप घर पर हों या कहीं बाहर, आप अपने मोबाइल फ़ोन से कुछ मिनट में बाइक पर लगे फाइन को भर सकते है चलिए आपको विस्तार से बताते है कि आपको बाइक चालान चेक करना है और फिर उसे बिना किसी झंझट के ऑनलाइन कैसे भर सकते हैं।

Also Read

Check Bike Challan Online: ऑनलाइन बाइक चालान चेक करने का तरीका

अब टेक्नोलॉजी के इस दौर में, आपको अपनी बाइक का चालान चेक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस स्टेशन जाने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से घर बैठे ऑनलाइन अपनी बाइक चालान चेक कर सकते हैं। इसके लिए कुछ सरल तरीके हैं।

अगर आप सोच रहे हैं कि बाइक पर जुर्माना कैसे चेक करें, तो Parivahan पोर्टल सबसे आसान तरीका है। यह सरकारी वेबसाइट है, जो आपको अपनी बाइक से जुड़ी सभी जानकारी देती है।

चालान चेक करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:

Step:1 सबसे पहले, Parivahan की वेबसाइट (https://parivahan.gov.in) पर जाएं।

Step:2 वेबसाइट के मुख्य पेज पर ‘eChallan’ का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

Step:3 अब आपको अपना वाहन नंबर, चालान नंबर या ड्राइविंग लाइसेंस नंबर में से एक का चयन करना होगा।

Stpe:4 CAPTCHA भरें और ‘Submit’ पर क्लिक करें।

Step:5 इसके बाद, आपकी बाइक से संबंधित चालान की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी। अब आप जान सकते हैं कि आपका चालान कब और कहां लगाया गया था।

अगर आप ऑनलाइन चेक करना नहीं चाहते, तो आप नजदीकी ट्रैफिक पुलिस स्टेशन भी जा सकते हैं। वहां पर आप अपनी बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर और पहचान पत्र दिखाकर चालान की जानकारी ले सकते हैं। हालांकि, ऑनलाइन तरीके ज्यादा तेज और आसान होते हैं।

ऑनलाइन बाइक चालान कैसे भरें?

अब जब आपने अपनी बाइक चालान चेक कर लिया, तो यह जानना भी जरूरी है कि बाइक पर जुर्माना कैसे भरें। ऑनलाइन चालान भरने का तरीका भी काफी सरल है, जिससे आप आसानी से अपने जुर्माने का भुगतान कर सकते हैं।

  1. Parivahan की वेबसाइट पर फिर से जाएं।
  2. ‘eChallan Payment’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. चालान नंबर या वाहन नंबर डालें और CAPTCHA भरें।
  4. फिर आपको जुर्माने की राशि दिखेगी, जिसे आप क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए भुगतान कर सकते हैं।
  5. भुगतान के बाद, आपको रसीद मिल जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

आप चाहें तो ट्रैफिक पुलिस स्टेशन जाकर भी चालान भर सकते हैं। वहां पर आपको चालान की राशि बताएंगे, और आप नकद या कार्ड के जरिए भुगतान कर सकते हैं।

ऑनलाइन चालान चेक करने के फायदे

  • समय की बचत: अब आपको ट्रैफिक पुलिस स्टेशन जाने की जरूरत नहीं। घर बैठे आप अपनी बाइक चालान चेक कर सकते हैं।
  • सुविधा: 24/7 उपलब्धता, यानी आप किसी भी समय चालान चेक कर सकते हैं।
  • पारदर्शिता: ऑनलाइन पोर्टल्स पर आपको पूरी जानकारी मिलती है, जिससे आपको कोई धोखाधड़ी का डर नहीं रहता।

आशा है इस आर्टिकल में शेयर की गई जानकारी आपको पसंद आई होगी, दोस्तों, ट्रैफिक नियमों कपालन करना न सिर्फ आपके लिए बल्कि दूसरों के लिए भी सुरक्षित होता है, इसलिए हमेशा नियमों का पालन करें और सड़क पर सुरक्षित रहें।

ये भी पढ़ें:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button