NewsTrending Bikes

Hero Splendor Electric: Ola छक्के छुड़ाने आ रही है नई स्पेलंडर इलेक्ट्रिक, जानें क़ीमत

Hero Splender भारत की सबसे ज़्यादा बिकने वाली बाइक में से एक है, इस बाइक का क्रेज शहर से लेकर गाँव देहात तक देखने को मिलता है, खबर है कि हीरो मोटर्स इस बाइक का इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर काम रहा है। फ़िलहाल बाइक से जुड़ी कई सारी न्यूज़ वायरल हो रही है जो सच है या सिर्फ़ अफ़वाह इस आर्टिकल में हम विस्तार से जानेंगें।

टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई Hero Electric Splendor

कुछ महीने पहले हीरो स्पेंडर इलेक्ट्रिक को पुणे में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था जिमसे यह प्रोटोटाइप बाइक टेंपरेरी रेड नंबर प्लेट के साथ दिखाई दी थी। प्रतिष्ठित न्यूज़ आउटलेट rushlane की रिपोर्ट के अनुसार यह टेस्टिंग प्रोटोटाइप GoGoA1 की रेडीमेट इलेक्ट्रिक बाइक किट के साथ था, जिसमे स्पेलेंडर का ओल्ड मॉडल देखा गया था।

image by rushlane: Hero Splendor Electric Spied in Pune

हालांकि, अभी स्पष्ट नहीं है कि यह हीरो मोटोकॉर्प का आधिकारिक प्रोजेक्ट है या सिर्फ एक थर्ड-पार्टी का इनिशिएटिव, लेकिन कई सारे न्यूज़ पोर्टल हीरो स्पेंडर इलेक्ट्रिक बाइक के जल्द लांच होने का दावा कर रहे है, लेकिन हीरो मोटर्स ने स्पेंडर के इलेक्ट्रक वर्जन को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसके संभावित फीचर्स और रेंज को लेकर बाजार में जोरदार चर्चा हो रही है। चलिए आपको बताते है-

Also Read

क्या खास है हीरो स्प्लेंडर इलेक्ट्रिक में?

दशकों से लोगो के दिलो पर राज करने वाली हीरो स्प्लेंडर के इलेक्ट्रिक वर्जन का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हीरो अपनी इस नई बाइक में सभी लेटेस्ट फ़ीचर्स के साथ बिल्कुल नई डिज़ाइन में पेश कर सकता है।

1. बेहतरीन डिजाइन और तकनीक: हीरो स्प्लेंडर इलेक्ट्रिक को आधुनिक तकनीक और इको-फ्रेंडली डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। यह बाइक न केवल दिखने में आकर्षक होगी, बल्कि इसे हल्का और ज्यादा एरोडायनामिक भी बनाया जाएगा।

2. डिजिटल फीचर्स: बाइक में कई सारे डिजिटल फीचर्स दिए जाएगा। उम्मीद है कि इसमें:

  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर: जहां स्पीड, माइलेज, बैटरी स्टेटस और अन्य जानकारियां दिखेंगी।
  • एलईडी डिस्प्ले: 4.13 इंच की एक आधुनिक स्क्रीन, जो राइडर को हर जरूरी जानकारी उपलब्ध कराएगी।
  • मोबाइल चार्जिंग पोर्ट: सफर के दौरान फोन चार्ज करने की सुविधा।
  • ब्लूटूथ & GPS कनेक्टिविटी: इसके ज़रिये आप बाइक को मोबाइल आप के साथ कनेक्ट करके डिटेल्स एक्सप्लोर कर सकेंगें, GPS कनेक्टिविटी के साथ आप बाइक की रियल टाइम लोकेशन ट्रेक कर सकेंगें।

3. बेहतर सुरक्षा: हीरो स्प्लेंडर इलेक्ट्रिक में डिस्क ब्रेक और ट्यूबलेस टायर जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है, जो इसे और ज्यादा सुरक्षित बनाएंगे।

हीरो स्प्लेंडर इलेक्ट्रिक की रेंज और बैटरी वेरिएंट्स

भारतीय ग्राहक इलेक्ट्रिक गाड़ियो में सबसे ज्यादा रेंज और चार्जिंग की सुविधा पर ध्यान देते हैं। हीरो स्प्लेंडर इलेक्ट्रिक को इन जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जा सकता है।

  • 3.9 kW बैटरी वेरिएंट: इस वेरिएंट की रेंज फुल चार्ज पर लगभग 110 किलोमीटर हो सकती है।
  • 4.2 kW बैटरी वेरिएंट: ज्यादा रेंज की चाहत रखने वालों के लिए, यह वेरिएंट फुल चार्ज पर 160 किलोमीटर तक चलने की क्षमता रखेगा।

Hero Splender Electric Expected Price

अभी तक कीमत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हीरो इसे भारतीय बाजार के हिसाब से ₹1.20 लाख के आस-पास लॉन्च कर सकता है। इस कीमत पर यह बाइक बजट-फ्रेंडली विकल्प बन सकती है, खासकर उन लोगों के लिए जो कम खर्च में लंबी दूरी तय करना चाहते हैं।

Disclaimer: यह लेख अलग-अलग स्रोतों पर आधारित है और इसमें दी गई जानकारी अभी अपुष्ट है। आधिकारिक खबर के लिए हीरो मोटोकॉर्प के बयान का इंतजार करना जरूरी है।

Also Read

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button