News

सिर्फ 20,051 रुपये की डाउनपेमेंट पर घर ले जाएँ ये बाइक, जानें Price, Specs और EMI

दोस्तों, अगर आप एक स्टाइलिश और पावरफुल बाइक की तलाश में हैं, तो Yamaha MT 15 V2 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। यह बाइक न सिर्फ़ सड़कों पर अपनी अलग छाप छोड़ती है, बल्कि इसके फीचर्स और परफॉर्मेंस इसे सेगमेंट में खास बनाते हैं। बात करे इसकी कीमत की तो ये शुरू होती है सिर्फ़ ₹1.69 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से, और इसे आप आसान EMI पर भी घर ले जा सकते है। आइए जानते हैं इसके दमदार फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और EMI ऑप्शंस के बारे में।

Yamaha MT 15 V2: Engine and Performance

Yamaha MT 15 V2 में 155cc का लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SOHC इंजन है, जो 18.1 bhp की पावर (10,000 rpm पर) और 14.1 Nm का टॉर्क (7,500 rpm पर) देता है। Variable Valve Actuation (VVA) टेक्नोलॉजी इसे सिटी और हाईवे दोनों में मज़ेदार बनाती है। 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट एंड स्लिपर क्लच के साथ यह बाइक स्मूद और कंट्रोल्ड राइडिंग ऑफर करती है। इसकी टॉप स्पीड 130 kmph तक है, जो इसे स्ट्रीट बाइक लवर्स के लिए खास बनाती है।

Yamaha MT 15 V2: Design and Features

इस बाइक का डिज़ाइन ‘डार्क साइड ऑफ जापान’ से प्रेरित है। सिंगल LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, DRLs और एग्रेसिव स्टाइल इसे सड़क पर सबसे अलग बनाते हैं। फुल डिजिटल डिस्प्ले Y-Connect ऐप के ज़रिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी देता है, जिसमें कॉल अलर्ट और फ्यूल ट्रैकिंग जैसे फीचर्स हैं। डुअल-चैनल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS) सेफ्टी को बढ़ाते हैं। 141 kg वज़न और 170 mm ग्राउंड क्लीयरेंस इसे हर रास्ते के लिए तैयार रखता है।

Yamaha MT 15 V2 Price and EMI Details

Yamaha MT 15 V2 की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.69 लाख से शुरू होती है और टॉप MotoGP एडिशन ₹1.74 लाख तक जाती है। ऑन-रोड प्राइस (दिल्ली) में यह ₹2 लाख के आसपास आता है। यहाँ EMI डिटेल्स 6% ब्याज दर और 36 महीने की अवधि के हिसाब से हैं:

MT 15 V2 VariantsLoan Amount (@6%)Down PaymentEMI (36 Months)
STD₹1,80,462₹20,051₹5,492
Deluxe₹1,85,840₹20,649₹5,643
MotoGP Edition₹1,86,390₹20,710₹5,662

सिर्फ़ ₹20,051 की डाउनपेमेंट पर STD वेरिएंट आपका हो सकता है। EMI कैलकुलेटर के हिसाब से कुल पेमेंट का ब्रेकअप BikeDekho जैसे प्लेटफॉर्म्स पर चेक कर सकते हैं।

क्या ये बाइक लेना चाहिए या नहीं?

56.87 kmpl (ARAI) की माइलेज और 10-लीटर फ्यूल टैंक के साथ यह बाइक लंबी राइड्स के लिए भी तैयार है। सस्पेंशन (फ्रंट टेलिस्कोपिक फोर्क्स, रियर मोनोशॉक) और 8 कलर ऑप्शंस इसे और आकर्षक बनाते हैं। KTM 125 Duke और Pulsar NS200 से मुकाबले में यह बाइक काफ़ी हद तक ज़्यादा प्रीमियम लगती है, तो यदि आप को स्पोर्ट्स बाइक लेना है तो Yamaha MT 15 V2 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।

ये भी पढ़ें: Ola Electric की राह में नई मुश्किल: सर्विस का संकट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button