Trending Bikes

क्या TVS Apache RTR 160 4V सबसे वैल्यू फॉर मनी बाइक है? डीटेल्स जानें

TVS Apache RTR 160 4V भारतीय बाजार में एक पॉपुलर स्पोर्ट्स कम्यूटर बाइक है। इसकी दमदार परफॉर्मेंस, आकर्षक डिज़ाइन और किफायती कीमत इसे युवाओं के बीच काफी पसंदीदा बनाते हैं। लेकिन क्या यह बाइक सच में “वैल्यू फॉर मनी” है? आइए इस आर्टिकल में इसका पूरा विश्लेषण करते हैं।

1. इंजन और परफॉर्मेंस

TVS Apache RTR 160 4V में 159.7cc का ऑयल-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है, जो 17.55 PS की पावर और 14.73 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है और अपने सेगमेंट में सबसे दमदार इंजनों में से एक है।

  • टॉप स्पीड: लगभग 115-120 km/h
  • 0-60 km/h एक्सेलेरेशन: लगभग 4.73 सेकंड
  • राइड क्वालिटी: शानदार, खासकर सिटी और हाईवे के लिए

2. माइलेज और फ्यूल एफिशिएंसी

Apache RTR 160 4V का माइलेज 40-45 kmpl (सिटी) और 50 kmpl (हाईवे) तक मिलता है। जो की इस सेगमेंट की बाइक में सबसे बहतर है। इसमें आपको 12 लीटर का एक बड़ा फ़्यूल टैंक मिलता है जो आपको लंबे सफर में बिना बार बार फुलिंग की टेंशन के चलने में मदद करता है। साथ है इसे एक बार फुल टैंक करने पर आपको 550किमी तक की शानदार रेंज भी मिल जाती है।

फ्यूल टैंक कैपेसिटी: 12 लीटर
रेंज: लगभग 500-550 किमी एक बार फुल टैंक पर

3. फीचर्स और टेक्नोलॉजी

  • ABS (Anti-lock Braking System)
  • 3 राइडिंग मोड्स (Urban, Rain, Sport)
  • लाइटवेट और एग्रेसिव डिज़ाइन

यह बाइक फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, GTT (Glide Through Technology), LED हेडलाइट और SmartXonnect ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे एडवांस फीचर्स के साथ आती है। ये सभी नए फीचर्स है जो इस बाइक को दूसरी बाइक से अलग और बहतर बनती है। इसके ABS फीचर्स से आपको सड़क पर अच्छी ब्रेकिंग मिलती है जो सुरक्षा की और भी मज़बूत बनाता है। बाइक में आपको 3 राइडिंग मोड्स (Urban, Rain, Sport) भी दिए गए है जो बाइक को तीन अलग अलग कंडीशन में चलाने के लिए है।

4. कीमत और वैरिएंट्स

TVS Apache RTR 160 4V भारत में तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है, इसका लोअर वेरिएंट में आपको ड्रम ब्रेक के साथ मिलता है जिसकी क़ीमत ₹1,24,870 एक्स शोरूम है इसके बाद यदि आपको डिस्क ब्रेक के साथ बाइक लेना है तो आपको ₹1,28,720 रुपये खर्च करने होंगें, साथ ही इसका स्पेशल एडिशन भी है जो आपको ₹1,33,070 एक्स शोरूम कीमत पर देखने को मिलता है। हालाकि यह कीमत एक्स शोरूम दिल्ली की है जो की हर राज्य में कम और ज़्यादा देखने को मिलेगी।

वेरिएंटकीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
ड्रम ब्रेक वेरिएंट₹1,24,870
डिस्क ब्रेक वेरिएंट₹1,28,720
स्पेशल एडिशन₹1,33,070

5. मेंटेनेंस और सर्विस कॉस्ट

इस बाइक की मेंटेनेंस कॉस्ट अन्य 160cc बाइक्स के मुकाबले काफ़ी कम है। पहले साल में 3-4 सर्विस की जरूरत पड़ती है, जिनका औसत खर्च ₹1000-₹1500 प्रति सर्विस आता है। जिसमे बाइक का एंजिन आयल, एयर फ़िल्टर, फ़्यूल फ़िल्टर को चेंज किया जाता है और साथ ही ब्रेकिंग सहित अन्य पार्ट्स की जांच की जाती है।

6. बजाज, यामाहा और हीरो के साथ मुकाबला

Apache RTR 160 4V का मुकाबला मुख्य रूप से Bajaj Pulsar N160, Hero Xtreme 160R, और Yamaha FZ-S V3 से होता है। जो भारतीय बाजार में काफ़ी पॉपुलर है, तो चलिए एक टेबल के ज़रिये इन सभी का डिटेल्ड कंपेरिजन करते है।

बाइकपावर (PS)टॉर्क (Nm)माइलेज (kmpl)कीमत (₹)
TVS Apache RTR 160 4V17.5514.7345-501.24 लाख
Bajaj Pulsar N1601614.6540-451.23 लाख
Hero Xtreme 160R15.21450-551.22 लाख
Yamaha FZ-S V312.413.350-551.21 लाख

7. क्या Apache RTR 160 4V सबसे वैल्यू फॉर मनी बाइक है?

पावर और परफॉर्मेंस: इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा पावरफुल इंजन मिलता है।

फीचर्स: डिजिटल कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, और राइडिंग मोड्स इसे एडवांस बनाते हैं।

माइलेज और मेंटेनेंस: माइलेज अच्छा है और मेंटेनेंस कॉस्ट भी कम है।

कीमत: इसके फीचर्स और परफॉर्मेंस के हिसाब से प्राइस जस्टिफाइड है।

क्या TVS Apache RTR 160 4V साल 2025 में खरीदना चाहिए?

अगर आप एक स्पोर्टी, पावरफुल, और फीचर-पैक 160cc बाइक खरीदना चाहते हैं, तो TVS Apache RTR 160 4V एक बेहतरीन वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन है। इसकी परफॉर्मेंस, लुक्स, और टेक्नोलॉजी इसे इस सेगमेंट में बेस्ट बनाते हैं। तो, क्या आप इस बाइक को खरीदेंगे? हमें कमेंट में बताएं!

ये भी पढ़ें: Ducati DesertX Discovery भारत में लॉन्च – कीमत, फीचर्स और इंजन स्पेसिफिकेशन

Rupesh

Rupesh is a passionate writer at bike24x7.com, where he shares his love for bikes and the latest updates from the world of motorcycles and cycling. With a keen interest in bike technology and trends, Rupesh brings insightful articles to fellow enthusiasts. For Feedback - Admin@bike24x7.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button