NewsTrending Bikes

Best Mileage Bike: ऑफिस जाने के लिए परफेक्ट है ये बाइक, मिलेगा 72KM माइलेज

भारतीय बाजार में एंट्री-लेवल बाइक्स की डिमांड काफी ज्यादा है। डेली घर से ऑफिस जाने के लिए लोग ऐसे बाइक और स्कूटर की तलाश में रहते हैं, जो किफायती होने के साथ-साथ बेहतर माइलेज भी दें। इस सेगमेंट में Bajaj Platina 100 एक परफेक्ट ऑप्शन है। इस आर्टिकल में हम आपको इस बाइक की ऑन-रोड कीमत, EMI और डाउन पेमेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, तो चलिए आपको विस्तार से बताते है।

Bajaj Platina 100 Price and Variant: Bajaj Platina 100 बाइक दो वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 61,650 रुपये है। वहीं, टॉप वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत लगभग 90,133 रुपये तक जाती है। यह बाइक Black & Red, Black & Silver, Black & Gold, और Black & Blue जैसे चार कलर ऑप्शन में आती है।

ये भी पढ़ें: 50 to 60 Mileage Bikes in India (All New Model)

Bajaj Platina 100 Down Payment and EMI Options

हर महीने कितनी होगी EMI? अगर आप नई दिल्ली में Bajaj Platina 100 का बेस वेरिएंट 8,019 रुपये की डाउन पेमेंट देकर खरीदते हैं, तो आपको 72,167 रुपये का लोन लेना होगा। यह लोन आपको 9.7% की ब्याज दर पर मिलेगा। इस लोन को चुकाने के लिए आपको 3 साल तक हर महीने 2,319 रुपये की EMI देनी होगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि लोन की ब्याज दर और राशि आपके क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करती है। दिल्ली के अलावा अन्य किसी भी राज्य में इस बाइक की ऑन रोड प्राइस में थोड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है।

Bajaj Platina 100 Mileage

कितना माइलेज देती है Bajaj Platina 100? Bajaj Platina 100 को लेकर कंपनी का दावा है कि यह बाइक 72 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसमें 102 सीसी का हाई पावर इंजन मिलता है, जो 7.9 PS की पावर और 8.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक 90 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड तक जा सकती है।

Bajaj Platina 100 के खास फीचर्स:

इस बाइक में सिंगल-क्रैडल फ्रेम, 11 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक और आरामदायक सिंगल पीस सीट दी गई है। साथ ही इसमें अलॉय व्हील्स, हैलोजन हेडलाइट, और LED डे-टाइम रनिंग लाइट जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं। बाइक में टेलिस्कोपिक फोर्क और ट्विन शॉक एब्जॉर्बर लगे हैं, जो इसे खराब रास्तों पर भी स्मूद राइडिंग का अनुभव देते हैं।

बाजार में Bajaj Platina 100 का मुकाबला Hero HF Deluxe और Honda CD 110 Dream जैसी बाइक्स से होता है। ये सभी बाइक्स अपने किफायती कीमत और अच्छे माइलेज के लिए जानी जाती हैं। अगर आप एक किफायती, टिकाऊ और शानदार माइलेज देने वाली बाइक की तलाश में हैं, तो Bajaj Platina 100 आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है।

Also Read

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button