Bajaj Freedom 125 CNG: देश की पहली CNG मोटरसाइकल, बजाज फ्रीडम 125, अब और भी किफायती हो गई है। बजाज ऑटो ने ग्राहकों को राहत देते हुए इस बाइक के बेस वेरिएंट की कीमत में ₹5,000 की कटौती की है। अब इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹85,976 हो गई है, जिससे यह बाइक अपने सेगमेंट में और भी आकर्षक विकल्प बन गई है। यदि आप भी एक हाई माइलेज बाइक लेने का सोच रहे है तो इस आर्टिकल में हैं, बजाज की इस माइलेज मास्टर बाइक के फीचर्स, और नई क़ीमत के बारे में विस्तार से बात करेंगे।
बिक्री बढ़ाने की रणनीति
बजाज कंपनी का यह फैसला हाल ही में बिक्री में आई गिरावट को देखते हुए लिया गया है। बजाज का मानना है कि कीमत में कटौती से बजट-फ्रेंडली टू-व्हीलर की तलाश कर रहे ग्राहकों का रुझान इस बाइक की ओर बढ़ेगा। खास बात यह है कि यह बाइक ड्यूल फ्यूल टेक्नोलॉजी के साथ आती है, यानी इसे CNG और पेट्रोल दोनों से चलाया जा सकता है।
सिर्फ बेस मॉडल हुआ सस्ता
बजाज फ्रीडम 125 तीन वेरिएंट्स में आती है। लेकिन इस बार सिर्फ बेस मॉडल NG04 Drum की कीमत घटाई गई है। इसके मिड और टॉप वेरिएंट्स की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। टॉप मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.11 लाख है।
दमदार परफॉर्मेंस और शानदार माइलेज: Key Features of Bajaj Freedom 125 CNG
इस बाइक में 125cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 9.5 PS की पावर और 9.7 Nm का टॉर्क देता है। माइलेज की बात करें तो कंपनी का दावा है कि यह बाइक CNG पर 102 km/kg और पेट्रोल पर 65 km/l तक की माइलेज देती है। इसकी कुल रेंज लगभग 330 किलोमीटर है, जिससे यह लंबी दूरी के लिए भी भरोसेमंद विकल्प बन जाती है।
Feature | Details |
---|---|
Fuel Type | Dual Fuel (CNG + Petrol) |
Mileage (CNG) | 102 km/kg |
Mileage (Petrol) | 65 km/l |
Instrument Cluster | LCD Digital Display |
Connectivity | Bluetooth Enabled |
Lighting | LED Headlamp |
Safety | CBS (Combi Braking System) |
Comfort | Single-Piece Seat |
Additional | Gear Position & Real-Time Mileage Indicator |
फीचर्स भी हैं शानदार
फ्रीडम 125 में कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं, जैसे – LED हेडलाइट्स, डिजिटल एलसीडी डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, गियर पोजिशन इंडिकेटर, रियल-टाइम माइलेज रीडआउट, और सीबीएस ब्रेकिंग सिस्टम। इसकी सिंगल-पीस सीट और टायर हगर भी इसे एक प्रैक्टिकल बाइक बनाते हैं।
अगर आप पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं और एक किफायती, भरोसेमंद और आधुनिक बाइक की तलाश में हैं, तो बजाज फ्रीडम 125 CNG आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।
Also Read | बच्चों के स्कूल जाने के लिए बेस्ट है Hero AE-8 ई-स्कूटर, 160KM रेंज