2025 Vespa Scooters Launched in India – Bold Design, Price & Specs Inside

2025 Vespa Scooters: इटालियन स्कूटर ब्रांड Vespa ने भारत में अपनी 2025 की नई स्कूटर रेंज लॉन्च कर दी है, जो न सिर्फ लुक्स में शानदार है बल्कि इसमें ऐसी टेक्नोलॉजी दी गई है जो आज के यूथ को बेहद पसंद आएगी। Vespa का यह नया पोर्टफोलियो ब्रांड की प्रीमियम पहचान को और मजबूत करता है। अगर आप एक ऐसा स्कूटर चाहते हैं जो राइडिंग के साथ-साथ आपकी पर्सनैलिटी को भी रिफ्लेक्ट करे, तो Vespa की यह नई सीरीज आपके लिए खास हो सकती है। चलिए आपको विस्तार से बताते है।
ये भी पढ़ें: Honda Activa 7G: नए अंदाज़ में जल्द मचाएगी धमाल, जानिए पूरी जानकारी
Vespa 2025 Model: स्टाइल और परफॉर्मेंस का परफेक्ट मेल
Vespa ने अपने नए स्कूटर को क्लासिक लुक के साथ मॉडर्न टच दिया है। कंपनी ने Vespa और Vespa S मॉडल को नए रंगों और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ रीफ्रेश किया है। इन स्कूटर्स में अब आपको 125cc और 150cc दोनों इंजन ऑप्शंस मिलते हैं, जो स्मूद राइडिंग एक्सपीरियंस के साथ ज्यादा माइलेज देने का दावा करते हैं।

इस बार कंपनी ने कलर ऑप्शंस पर भी खास ध्यान दिया है। Vespa के मॉडल्स में अब 7 नए कलर वेरिएंट देखने को मिलते हैं, जबकि Vespa S में 8 नए विकल्प दिए गए हैं। इसके अलावा Vespa S में एक खास ‘Vespa Oro’ गोल्ड टिंट वर्जन भी पेश किया गया है, जो दिखने में बेहद रॉयल लगता है।
टेक्नोलॉजी से लैस नए Vespa 2025 एडवांस मॉडल
अगर आप एक ऐसा स्कूटर चाहते हैं जो सिर्फ दिखने में ही प्रीमियम न हो, बल्कि फीचर्स में भी एडवांस हो, तो Vespa का नया ‘Tech’ पोर्टफोलियो आपके लिए है। Vespa Tech और Vespa S Tech में अब TFT स्मार्ट डैशबोर्ड, की-लेस स्टार्ट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और इन-बिल्ट नेविगेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
ये स्कूटर्स खासतौर पर आज की जेनरेशन को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए हैं, जहां टेक्नोलॉजी और ट्रेंड एक साथ चलते हैं। कलर ऑप्शंस की बात करें तो Vespa Tech में ‘Qala’, ब्लू और ग्रे जैसे कलर मिलते हैं, वहीं Vespa S Tech व्हाइट और ब्लैक कलर में उपलब्ध है। इन मॉडल्स की शुरुआती कीमत ₹1.93 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
Vespa Qala Edition:
Vespa की इस रेंज में सबसे खास है Vespa Qala Edition, यह लिमिटेड एडिशन स्कूटर भारतीय संस्कृति, कला और मेहंदी की थीम पर आधारित है। इसमें जो डिज़ाइन पैटर्न दिया गया है वह इसे एक आर्ट पीस जैसा बनाता है। Vespa Qala एक ऐसा स्कूटर है जो भीड़ में भी अलग नजर आता है।

125cc और 150cc दोनों इंजन विकल्पों में उपलब्ध इस स्कूटर में Vespa की पारंपरिक खूबसूरती के साथ-साथ भारतीय टच देखने को मिलता है। यह उन लोगों के लिए है जो यूनिक चीज़ों के शौकीन हैं और हर चीज में अपनी पर्सनलिटी का खास अंदाज़ दिखाना चाहते हैं।
Vespa 2025 Model Price

Vespa के ये नए स्कूटर अब भारत में बिकना शुरू हो चुके हैं। Vespa और Vespa S की कीमत ₹1.33 लाख से शुरू होती है, वहीं Vespa Tech और S Tech की कीमत ₹1.93 लाख से। इन स्कूटर्स को आप देशभर के Vespa शोरूम्स से खरीद सकते हैं। कंपनी ने बिक्री के साथ फाइनेंस और एक्सचेंज ऑफर भी देने शुरू कर दिए हैं। यदि आप प्रीमियम स्कूटर लेने की सोच रहे है तो vespa आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है जो स्टाइल के साथ आपको दमदार फ़ीचर्स भी ऑफर करता है।
ये भी पढ़ें: Bajaj Chetak Becomes India’s Top-Selling Scooter of March 2025