Royal Enfield Classic 650 की भारतीय सड़कों पर एंट्री: जानें क्या है खास?

Royal Enfield की Classic सीरीज नया अवतार 27 मार्च को भारत में दस्तक दे चुका है। जी हाँ आज, 27 मार्च 2025, को यह बाइक लॉन्च हो रही है, और बाइक प्रेमियों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है। बाइक में आपको पुराने जमाने का रॉयल लुक और नई तकनीक का मेल देखने को मिलेगा— तो चलिए, जानते हैं कि इसमें ऐसा क्या खास है जो इसे भीड़ से अलग बनाता है!
Classic 650 look and style
Royal Enfield का नाम आते ही एक मजबूत और शानदार बाइक की तस्वीर सामने आती है। Classic 350 ने तो पहले ही दिल जीत लिया था, लेकिन अब Classic 650 के साथ कंपनी कुछ नया लेकर आई है। इसका डिज़ाइन पुराना रेट्रो लुक लिए हुए है—गोल हेडलैंप, टियरड्रॉप फ्यूल टैंक, और स्पोक व्हील्स—लेकिन इंजन की ताकत इसे आज के जमाने की बाइक बनाती है।

ये भी पढ़ें: Yamaha Rajdoot 350 की वापसी: जानिए क्या होगा खास!
Royal Enfield Classic 650 Features: क्या-क्या है खास?
Classic 650 में कई ऐसी खूबियां हैं जो इसे खास बनाती हैं। आइए, इसके फीचर्स पर एक नजर डालें:
- इंजन: 648cc का पैरलल-ट्विन इंजन, जो 46.4 हॉर्सपावर और 52.3 Nm का टॉर्क देता है।
- तकनीक: ऑल-LED लाइटिंग, सेमी-डिजिटल डिस्प्ले, ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम, और डुअल एग्जॉस्ट।
- सस्पेंशन: आगे टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे ट्विन शॉक्स, जो Showa द्वारा ट्यून किए गए हैं।
- सुरक्षा: डुअल-चैनल ABS के साथ डिस्क ब्रेक्स।
इसका वजन 243 किलोग्राम है, जो इसे Royal Enfield की सबसे भारी बाइकों में शामिल करता है। लेकिन इसका लुक और राइडिंग का मजा इस वजन को जायज ठहराता है।
Royal Enfield Classic 650 | Dimensions |
Wheel Base | 1475 mm |
Ground Clearance | 154 mm |
Length | 2318 mm |
Width | 892 mm |
Height | 1137 mm |
Seat Height | 800 mm |
Royal Enfield Classic 650 Price and Color Options
सूत्रों की मानें तो Classic 650 की एक्स-शोरूम कीमत ₹3.5 लाख से ₹3.7 लाख के बीच हो सकती है। यह Super Meteor 650 (₹3.64 लाख) और Shotgun 650 (₹3.59 लाख) की रेंज में आती है। यह बाइक चार रंगों में उपलब्ध होगी: Red, Blue, Teal, और Black Chrome। लॉन्च के बाद बुकिंग्स तुरंत शुरू हो जाएंगी।
Royal Enfield Classic 650 Market Impacts
Classic 650 के आने से 650cc सेगमेंट में हलचल मचने वाली है। यह न सिर्फ Royal Enfield के अपने मॉडल्स बल्कि Honda CB650R और BSA GoldStar 650 जैसी बाइक्स को भी टक्कर देगी। एक ऑटो एक्सपर्ट का कहना है, “इसका रेट्रो लुक और दमदार इंजन इस बाइक को अलग पहचान देने का कम करेगा और प्रीमियम बाइक सेगमेंट में लोगो के पास इसे लेने का नया विकल्प होगा
Royal Enfield 650 Vs अन्य 650cc मॉडल्स:
Classic 650 को समझने के लिए हमने इसे Royal Enfield के अन्य 650cc मॉडल्स से तुलना की है:
विशेषता | Classic 650 | Super Meteor 650 | Shotgun 650 |
---|---|---|---|
इंजन | 648cc, 46.4 HP | 648cc, 46.4 HP | 648cc, 46.4 HP |
वजन | 243 किग्रा | 241 किग्रा | 242 किग्रा |
कीमत (एक्स-शोरूम) | ₹3.5 – ₹3.7 लाख | ₹3.64 लाख | ₹3.59 लाख |
खास फीचर | रेट्रो डिज़ाइन | क्रूजर स्टाइल | बॉबर स्टाइल |
इस तालिका से साफ है कि Classic 650 अपने रेट्रो लुक के साथ सबसे अलग है।
क्या बनाता है इसे खास?
Classic 650 का असली जादू है इसका रेट्रो और मॉडर्न का मिश्रण। यह उन लोगों के लिए बनी है जो पुराने स्टाइल को पसंद करते हैं, लेकिन नई तकनीक से समझौता नहीं करना चाहते। इसका पावरफुल इंजन लंबी राइड्स को रोमांचक बनाएगा, और इसका शाही अंदाज आपको सड़क पर सबसे अलग दिखाएगा। साथ ही इसका प्रीमियम लुक को कोई भी इग्नोर नहीं कर पाएगा।
ये भी पढ़ें: 2025 Royal Enfield 350cc: दमदार अपग्रेड के साथ फिर से लॉन्च!