भारत में लॉन्च हुई 2025 Kawasaki Z650RS: कीमत ₹7.20 लाख से शुरू

दोस्तों, भारत में Kawasaki Z650R को लंच कर दिया गया है, ख़ास बात यह है की इस बाइक का डिज़ाइन 1970 के दशक की Z650-B1 की जैसा है जिसमे आपको आज के जमाने के सभी लेटेस्ट फ़ीचर्स देखने को मिलेंगे। तो यदि आप 70 के दशक की बाइक में डिस्चस्पी रखते है तो आपको यह बाइक बहुत पसंद आने वाली है.
आपको बता दें कि Kawasaki ने इस लॉन्च के साथ अपनी Z सीरीज़ और 650 cc सेगमेंट का एक्सपेंड किया है जिसमे Ninja 650 और Versys 650 जैसे मॉडल पहले ही बाजार में आ चुके है. इस आर्टिकल में हम आपको Kawasaki Z650RS के फ़ीचर्स, स्पेसिफिकेशन और क़ीमत के बारे में विस्तार से जानकारी देंगें, तो चलिए शुरू करते है।
डिज़ाइन: क्लासिक लुक और मॉडर्न परफॉर्मेंस

तो दोस्तों जैसा में आपको बताया था, Kawasaki Z650RS का डिज़ाइन 1970 के दशक की Z650-B1 से इंस्पायर्ड है। इसके अलावा, इसमें क्लासिक Z900RS बाइक की झलक भी देखने को मिलती है। बाइक का सर्कुलर LED हेडलैंप, ट्विन-पॉड सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, और रेट्रो-स्टाइल्ड फ्यूल टैंक इसे अनोखा बनाते हैं। इसके साथ ही, गोल्डन अलॉय व्हील्स डिज़ाइन इसके लुक को बिल्कुल अलग बनाते है।
इंजन और परफॉर्मेंस
Kawasaki Z650RS में 649 cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 67 bhp की पावर और 64 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह पावरफुल इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है, जो स्मूद ट्रांसमिशन के लिए ऑप्टिमाइज है। बाइक में विभिन्न ट्रैक्शन कंट्रोल मोड्स का दिए गए है, जो अलग-अलग राइडिंग कंडीशन्स में इसे आसानी से कंट्रोल करने में मदद करते है।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग
बाइक के फ्रंट में 41 mm टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनो-शॉक दिया गया है, जो 17-इंच के व्हील्स पर बेस्ड है। ब्रेकिंग सिस्टम में 300 mm ड्यूल-डिस्क फ्रंट ब्रेक्स और 220 mm सिंगल डिस्क रियर ब्रेक हैं, जो बेहतर सिक्योरिटी और कंट्रोल देने का काम करते हैं।
Kawasaki Z650RS: मुख्य विशेषताएं
विशेषता | विवरण |
---|---|
इंजन | 649 cc लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन |
पावर | 67 bhp |
टॉर्क | 64 Nm |
गियरबॉक्स | 6-स्पीड |
सस्पेंशन (फ्रंट) | 41 mm टेलिस्कोपिक फोर्क्स |
सस्पेंशन (रियर) | मोनो-शॉक |
ब्रेकिंग सिस्टम | 300 mm ड्यूल-डिस्क (फ्रंट), 220 mm सिंगल-डिस्क (रियर) |
व्हील साइज | 17 इंच |
प्रारंभिक कीमत | ₹7.20 लाख (एक्स-शोरूम) |
Kawasaki Z650RS की क़ीमत
भारत में kawasaki कंपनी ने इस बाइक की लॉच के साथ ही इसकी कीमत का खुलासा भी कर दिया है, इस बाइक की शुरुआती क़ीमत ₹7.20 लाख रुपये है। हालाकि आपको क़ीमत कुछ ज़्यादा लग सकती है क्योकि भारत में इस सेगमेंट में कई बाइक है जो इससे काफ़ी कम क़ीमत में मिल जाती है। फ़िलहाल बाइक भारतीय बाजार में कैसा प्रदर्शन करती है इसे जानने के लिए हमे कुछ महीनों का इंतज़ार करना होगा। यदि आपको यह बाइक पसंद आई है तो अपने विचार आप नीचे कमेंट में हमे जरूर शेयर करें।
ये भी पढ़ें: