2025 Honda Dio 125 भारत में लॉन्च — जानिए क्या है नया इस अपडेटेड स्कूटर में

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर स्कूटर Dio 125 का 2025 वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस नए मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत ₹96,749 रखी गई है, जो पुराने वर्जन से करीब ₹9,000 ज्यादा है। कंपनी ने इस स्कूटर में कुछ कॉस्मेटिक और एक बड़ा मैकेनिकल अपडेट किया है, जिससे यह अब और ज्यादा स्मार्ट और टेक्नोलॉजी से लैस हो गई है। यदि आप भी एक नया स्कूटर लेने की सोच रहे है तो यहाँ हम आपको इस नए Honda Dio 125 के बारे में विस्तार से बताते है।

ये भी पढ़ें: Bajaj Chetak Becomes India’s Top-Selling Scooter of March 2025

Honda Dio 125 Design: डिज़ाइन में क्या है खास?

2025 Honda Dio 125 का डिजाइन पहले जैसा ही स्पोर्टी और शार्प रखा गया है। इसमें पहले की तरह ही हेडलाइट को फ्रंट एप्रन पर नीचे की तरफ पोजिशन किया गया है, जबकि DRL को हैंडलबार सेक्शन के ऊपर लगाया गया है। साइड इंडिकेटर्स भी पुराने मॉडल की तरह एप्रन के दोनों ओर दिए गए हैं।

Honda Dio 125 Colours Options:

2025 New Honda Dio 125 Features

2025 Honda Dio 125 के हार्डवेयर में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह ही टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, रियर मोनोशॉक, 12-इंच अलॉय व्हील्स, फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर ड्रम ब्रेक का कॉम्बिनेशन मिलता है। साथ ही इसमें LED लाइटिंग और कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) भी मौजूद है।

इस बार स्कूटर को और स्मार्ट बनाने के लिए H-Smart Key तकनीक दी गई है, जो कि होंडा की उन्नत सेफ्टी टेक्नोलॉजी है। साथ ही इसमें साइड स्टैंड कट-ऑफ सेंसर भी जोड़ा गया है, जो स्कूटर को स्टार्ट होने से रोकता है अगर साइड स्टैंड लगा हो।

Honda Dio 125 Engine Performance

2025 Dio 125 में वही 125cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, लेकिन अब यह OBD-2B कंप्लायंट हो गया है। इसका मतलब है कि यह इंजन अब लेटेस्ट एमिशन नॉर्म्स को फॉलो करता है और पर्यावरण के लिए पहले से बेहतर है। यह इंजन 8.16bhp की पावर और 10.4Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है, जो कि एक CVT गियरबॉक्स से जुड़ा है।

अगर आप एक स्टाइलिश, टेक्नोलॉजी से भरपूर और भरोसेमंद स्कूटर की तलाश में हैं, तो 2025 Honda Dio 125 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसकी नई स्मार्ट फीचर्स, OBD-2B कंप्लायंट इंजन और शानदार डिजाइन इसे युवाओं के लिए खास बनाते हैं।

ये भी पढ़ें: 2025 Vespa Scooters Launched in India – Bold Design, Price & Specs Inside

Exit mobile version